देहरादून: कांग्रेस के प्रतीकात्मक सत्र को लेकर आप नेत्री उमा सिसोदिया ने पार्टी कार्यालय में कहा- आयोजित सत्र में आप लेगी हिस्सा
कांग्रेस के प्रतीकात्मक सत्र में आम आदमी पार्टी भी शामिल हो रही है। पार्टी की वरिष्ठ नेत्री उमा सिसोदिया ने भी सरकार पर गैरसैंण की उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बजट सत्र देहरादून में कराये जाने का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमेशा से ही गैरसैंण भाजपा सरकार के लिए गैर रहा है।