शाहगंज: भकुरा में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले को रोककर परिजनों ने मांगा इंसाफ, सड़क पर लेट गए
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के भाकुरा गांव में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब मृतक परिवार से मिलने पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर के काफिले को लोगों ने रोक लिया। परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर लेटकर न्याय की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।