दुधि: म्योरपुर में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल, एक को जिला अस्पताल किया गया रेफर
म्योरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए।गुरुवार शाम नधीरा गांव में खेत में काम कर रही 25 वर्षीय पूजा पत्नी बलराम कन्नौजिया पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। वह घायल हो गईं और परिजनों ने उन्हें सीएचसी म्योरपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।