जलालपुर: डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए जिला अस्पताल के सीएमएस से मांगा गया स्पष्टीकरण
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने रविवार को दिन में 3 बजे जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अस्पताल परिसर में हड़कंप मची रही। निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के सीएमएस के अनुपस्थित मिलने पर डीएम ने स्पष्टीकरण मंगा। इसी के साथ जिला अधिकारी ने ठंड से बचाव हेतु की गई व्यवस्थाओं का भी प्रमुखता से जायजा लिया।