जलालपुर: डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री योजना की प्रगति की समीक्षा की, अच्छा कार्य करने वालों को किया सम्मानित
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शनिवार 5 बजे मेडिकल कॉलेज के सभागार में फार्मर रजिस्ट्री योजना के प्रगति की गहन समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में समस्त पंचायत सहायक, लेखपाल, कृषि विभाग के कर्मचारी एवं कॉमन सर्विस सेंटर के ऑपरेटर मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने प्रत्येक तहसील से अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।