बक्सर: मंत्री रमा निषाद निषाद राज जयंती में शामिल हुईं, कहा- भगवान निषाद राज सामाजिक न्याय व मित्रता के प्रतीक
Buxar, Buxar | Apr 5, 2026 बक्सर में भगवान निषाद राज की जयंती के उपलक्ष्य में बक्सर के मलहचकिया स्थित आराध्या मैरिज हॉल में रविवार को 3:00 बजे अपराह्न में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। बिहार सरकार की मंत्री रमा निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाज के लोग पहुंचे। मंत्री रमा निषाद ने कहा, भगवान निषाद राज सामाजिक न्याय व मित्रता का प्रतीक है।