मंझनपुर: चित्रकूट में आत्महत्या को हत्या बताकर निर्दोष किसानपुत्र को फंसाने का मामला, परिजनों ने मंझनपुर में एसपी से की मुलाकात
एक सनसनीखेज मामले में कौशाम्बी के भरवारी निवासी एक बुज़ुर्ग किसान ने अपने पुत्र अजय कुमार दुबे को ज़मीन विवाद में फंसाकर हत्या के झूठे आरोप लगाने का गंभीर आरोप मृतक नरेश के परिजनों पर लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि यह मामला आत्महत्या का है, जिसे सुनियोजित तरीके से हत्या का रंग देकर निर्दोष को बलि का बकरा बनाया जा रहा है।