चौरीचौरा: सीमांकन का पिलर उखाड़कर फेंकने के विरोध में गाली-गलौज, 5 पर दर्ज हुआ केस
चौरा थाना क्षेत्र के गौनर खास निवासी रामेश्वर कश्यप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एसडीएम के आदेश से 23 अप्रैल को सीमांकन कर मुझे कब्जा देकर पीलर लगाकर मुझे सुपुर्द किया गया था और बताया गया था कि आप निर्माण कर सकते हैं। अगले दिन बलराम यादव सुनील यादव राहुल यादव रमेश यादव हीरा यादव एकजुट होकर मेरे सभी पिलर को उखाड़ कर फेंक दिए ।