मांट: आयरा खेड़ा की महिला ने खसरा की टीके से बच्चे की आंख खराब होने का लगाया आरोप
Mat, Mathura | Apr 6, 2026 आज दोपहर एक बजे करीब गाँव आयरा खेड़ा गाँव की महिला नेहा अपने छोटे से बच्चे को गोदी में लेकर मांट तहसील पहुंची, नेहा ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व उसके बच्चे को सरकारी हॉस्पिटल की नर्स ने खसरा का टीका लगाया था, नेहा का आरोप है कि टीका लगने के बाद से ही बच्चे कि आँखों की रौशनी चली गयी, काफी इलाज के बाद फायदा न होने पर तहसील में अधिकारियों से शिकायत की