विदिशा नगर: भर्ती तिथि बदलने के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा
राज्य शिक्षक संघ के सदस्यों ने रविवार दोपहर 1:00 बजे एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा भर्ती प्रक्रिया में नाम और नियुक्ति तिथि बदले जाने से उनकी सीनियरिटी घट रही है और पेंशन–ग्रेजुएटी पर असर पड़ रहा है।शिक्षकों ने ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम में सुधार या उसे बंद करने की मांग भी की।