विदिशा नगर: महिला से परेशान होकर 45 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम
विदिशा कोतवाली थाना क्षेत्र में खिराज सिंह कटारिया नाम के युवक ने महिला संगीता विश्वकर्मा और उसके पति मुकेश द्वारा पैसे मांगकर परेशान किए जाने से तंग आकर जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार दोपहर 12:00 बजे उसका पीएम कराया गया जहर खाने से पहले युवक ने फेसबुक और पर स्टोरी डालकर दोनों पर पैसे ऐंठने के आरोप लगाए।