विदिशा नगर: विदिशा के पुलिस ऑडिटोरियम में स्वास्थ्य शिविर, एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने की जांच
विदिशा के पुलिस सामुदायिक भवन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और रोटरी क्लब द्वारा रविवार सुबह 10:00 बजे चिकित्सा एवं परामर्श शिविर लगाया गया। इसमें पुलिस, होमगार्ड और जेल कर्मियों का फ्री हेल्थ चेकअप और कई जरूरी जांच की गईं।शिविर का उद्देश्य पुलिस कर्मियों में बढ़ते तनाव और स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना था।