खुरई: तलापार गांव के पास ओवरलोड भूसे की ट्रॉली की टक्कर से 2 बाइक सवार युवक गिरकर हुए घायल, खुरई अस्पताल में कराया गया भर्ती
Khurai, Sagar | Mar 17, 2024 बीती रात लगभग 12 बजे ललितपुर जा रहे दो बाइक सवार युवक खिमलासा रोड पर तलापार गांव के पास भूसे से भरी ट्रॉली से टकराकर गिर गए। घायल युवकों को गम्भीर हालत में खुरई अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में देहात थाना पुलिस जांच में जुटी है।