खुरई: आचार संहिता लगते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत हटवाए राजनैतिक बैनर पोस्टर
Khurai, Sagar | Mar 17, 2024 शनिवार की दोपहर मुख्य चुनाव आयोग की बैठक के बाद आचार संहिता लागू हो गई। मध्यप्रदेश में 4चरणों में होना है चुनाव सागर में 7 मई को है मतदान। आचार संहिता लागू होते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से हटवाए राजनैतिक बैनर पोस्टर। नगर पालिका प्रशासन ने नगर पालिका क्षेत्र में लगे सभी बैनर पोस्टर के साथ दीवारों पर लिखे योजनाओं के विज्ञापन भी हटाए।