खुरई: शादी के बाद मायके में रह रही 22 वर्षीय नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी, एक साल पहले हुई थी शादी
Khurai, Sagar | Mar 17, 2024 खिमलासा थाना क्षेत्र के इनायत पुर गांव में एक 22वर्षीय नव विवाहिता कंचन पति अनुज अहिरवार ने शुक्रवार की शाम फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। जिसके बाद खिमलासा पुलिस ने आज सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि सभी लोग काम पर गए थे उनकी बेटी घर पर अकेली ही। लौटकर आए तो फांसी पर लटका पाया। शादी के बाद से एक साल से मायके में रह रही थी