सिकंदराराऊ: एक युवक ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम, परिजनों में मचा कोहराम
जनपद हाथरस की सिकंदरा राऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर बट्टारी में एक युवक लालू पुत्र नवाब सिंह ने घर के अंदर कमरे में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आवाज सुनकर परिजन कमरे की तरफ दौड़े और देखा कि युवक की तमंचे से गोली लगने के कारण मौत हो गई है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।