बाबई: ग्राम गोंदलवाडा में आपसी विवाद को लेकर महिला के साथ हुई मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
शनिवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी महिला पन्नालाल मीणा पति बलिराम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी गोपाल प्रसाद और शिवम दोनों ने फरियादी महिला से गोंदलबाड़ा में गोपाल मीणा के घर के सामने गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।