बाबई: गनेरा में आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
गुरुवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी मोहन पिता फुलवर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी पप्पू और राम खिलाबन दोनों ने फरियादी से ग्राम गनेरा में बस स्टैंड के पास गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दोनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।