फिरोज़ाबाद: गुरुवार को नहर में कूदे वृद्ध की शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में असुआ पुल के पास मिला शव
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र खेडा मोहल्ला निवासी सुबोध यादव गुरुवार रात साढ़े आठ बजे दूध लाने की कह कर घर से नहर किनारे बंशीपुरम के समीप पहुंच गये। वहां आम के पेड़ के नीचे मोबाइल और चप्पल रखने की फोन पर परिजनों को बताया। परिजनों ने नहर में कूदने की आशंका जताई थी। तभी से पीएसी गोताखोर तलाश कर रहे थे। वृद्ध का शव असुआ पुल के पास से बरामद हुआ।