Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

आजमगढ़: पासीपुर नहर पर हनुमान जी की प्रतिमा खंडित, लोगों में आक्रोश | आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित पासीपुर नहर पर स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा को 30 जुलाई की सुबह अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सुबह रनिंग करने पहुंचे युवकों ने सबसे पहले प्रतिमा को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा और इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर एसडीएम बुढ़नपुर और कप्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय निवासी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि प्रशासन की मौजूदगी में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई और पूरे घटनाक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही। वहीं, अजय यादव ने बताया कि वे प्रतिदिन 40–50 बच्चों के साथ रनिंग करने आते हैं। सुबह करीब 7:30 बजे उन्हें फोन पर घटना की सूचना मिली, जिसके बाद वे भी मौके पर पहुंचे। कप्तानगंज थाना प्रभारी अनुराग के अनुसार, प्रथम दृष्टया प्रतिमा को ईंट से प्रहार कर क्षतिग्रस्त किए जाने की आशंका है। घटनास्थल से ईंट का एक टुकड़ा भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। 📍 स्थान: पासीपुर नहर, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ 📅 दिनांक: 30 जुलाई 2026 TV24 News Express पर देखिए आजमगढ़ और पूर्वांचल की हर बड़ी और विश्वसनीय खबर। #Azamgarh #Kaptanganj #HanumanJi #HanumanMurti #BreakingNews #UPNews #AzamgarhNews #Police #TV24NewsExpress #LocalNews #Hanuman #Budhanpur #viralnews

Burhanpur, Azamgarh | Jul 30, 2026

MORE NEWS