सरदारशहर: सालासर में राजपूत समाज का दो दिवसीय राजनीतिक नेतृत्व शिविर 23-24 मई को आयोजित होगा
सालासर। राजपूत समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए 23-24 मई को सालासर के अग्रवाल एवं हिसार सेवा सदन में दो दिवसीय शिविर होगा। राजपूत महासभा तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह बिल्यू ने बताया कि इंजीनियर महावीर सिंह शेखावत झाझड़ के नेतृत्व में शिविर आयोजित किया जाएगा।