केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान, डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और देश की विकास यात्रा को आकर्षक छायाचित्रों एवं प्रदर्श पैनलों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसे जनजागरूकता का प्रभावी माध्यम बताया। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर विकास, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh
#ViksitBharat #PhotoExhibition #Balrampur #12YearsOfDevelopment
62 views | Balrampur, Chhattisgarh | Jun 16, 2026