महोबा: बिलरही के कुंजर कबूतरा डेरा तिराहा पर 50 क्वार्टर अवैध शराब के साथ युवक किया गया गिरफ्तार
Mahoba, Mahoba | Jun 22, 2026 श्रीनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बिलरही स्थित कुंजर कबूतरा डेरा तिराहा के पास छापेमारी कर छतरपुर (मध्य प्रदेश) के ग्राम रेखा निवासी गनेशी अहिरवार को पकड़ा। उसके कब्जे से 50 क्वार्टर अवैध देशी शराब ब्रांड "झूम" बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।