गुरुआ थाने की पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए योगिया गांव के समीप चाल्हो पहाड़ पर संचालित दो देसी शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। यह छापेमारी शनिवार की दोपहर करीब एक बजे की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से लगभग पांच सौ किलोग्राम महुआ बरामद किया, जिसे वहीं पर विनष्ट कर दिया गया। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब भट्ठी सं