गोपाष्टमी महापर्व के पावन अवसर पर आज जिले के ग्राम कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने गौमाता की सेवा एवं प्रदेश और जिले की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने गोपाष्टमी की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा अत्यंत पुण्य का कार्य है और गौधाम किसी तीर्थस्थल से कम नहीं है।
#Gopashtami2026
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh
Korba, Chhattisgarh | Nov 17, 2026