कानपुर: शिव मंदिर में घुसे चोर ने पहले हाथ जोड़कर किया प्रणाम, फिर जलाभिषेक कर चोरी कर ले गया तांबे का कलश
नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थिति बैराज रोड पर बने शिव मंदिर में दिन दहाड़े चोरी की अनोखी वारदात सामने आई है। एक बाइक मंदिर के सामने रुकती है, और उससे एक शख्स बैग टांगे हुए नीचे उतरता है। चैनल खोलकर चोर मंदिर में दाखिल होता और भगवान की प्रतिमाओं को प्रणाम करता है। उसकी नजर तांबे के कलश पर थी, कलश में भरा जल चोर भगवान शिव पर चढ़ाता है।