हिंदूवादी नेता मोहन चौहान के द्वारा AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली पर विवादित बयान देने के मामले में AIMIM ने प्रदर्शन किया है। विवादित बयान और धमकी के विरोध में जिला अध्यक्ष यामीन अब्बासी के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए। शुक्रवार दोपहर कार्यकर्ताओं ने थाना सिविल लाइन के बाहर प्रदर्शन किया और थाने में लिखित शिकायत दी है।