कोल: कोतवाली नगर में चाइनीस मांझे को लेकर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, मांझे से मौत पर होगी हत्या की FIR
Koil, Aligarh | Feb 6, 2026 उत्तर प्रदेश में चायनीज मांझे को लेकर योगी सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के बाद अलीगढ़ पुलिस अब अलर्ट मोड में है। शुक्रवार को कोतवाली नगर पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र में पतंग व माझा कारोबारियों के यहां चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि पुलिस द्वारा कारोबारी के यहां चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान चायनीस मांझा नहीं मिल पाया है।