चांदवा: भीषण गर्मी का प्रकोप चरम पर, चंदवा में पारा 43 डिग्री पार
चंदवा। चंदवा प्रखण्ड में इस वर्ष भीषण गर्मी का प्रकोप चरम पर है। मंगलवार का दिन चंदवा के लिए इस वर्ष का सबसे गतम दिन रहा है व वर्ष में पहली बार चंदवा का अधिकतम तापमान 43 डिग्री को पार कर गया। 24 मई से 2 जून तक चलने वाले नवतपा का प्रकोप दिखने लगा है। भीषण गर्मी का सितम इस कदर हावी है कि सुबह के 10 बजे से ही सूर्य की तपिश बर्दाश्त से बाहर हो जा रही है।