गोरखपुर: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने गोरखपुर में उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने ज्ञापन सौंपा,उनका कहना है कि, गोरखपुर शहर सहित अन्य कस्बों में गैस एजेंसियों को उनके निर्धारित कोटे के अनुसार गैस सिलेंडर कंपनियों द्वारा समय-समय से उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है,जिससे गैस एजेंसी पर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। और आम जनता परेशान हैं।