इंदौर: गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने के लिए नाबालिग ने चुराई गाड़ी, तुकोगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
Indore, Indore | May 17, 2025 इंदौर की तुकोगंज पुलिस ने मूकबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी में लिप्त एक नाबालिग को पकड़ा है, जिसके कब्जे से करीब 3 लाख रुपए कीमत के चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं। जो उसने संयोगितागंज, विजयनगर और तुकोगंज थाना क्षेत्रों में चोरी किए थे। जिसमें आरोपी नाबालिक यह चोरी अपनी गर्लफ्रेंड के लिए किया करता था। जिसमें आरोपी से और भी खुलासों की उम्मीद है।