जगदलपुर: बस्तर सांसद महेश कश्यप ने श्री श्री रविशंकर से भेंट की, माँ दंतेश्वरी की छवि और गौर मुकुट भेंट कर किया सम्मान
बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय आश्रम में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी भी साथ मौजूद रहीं। दोनों ने गुरुदेव का आशीर्वाद लिया और बस्तर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।