करहल: करहल क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने ससुराली जनों पर हत्या का लगाया आरोप
केरल थाना क्षेत्र के गढ़िया खजुरारा निवासी हिमांशी पत्नी संजीव कुमार की संदिग्ध परिस्थिति के चलते मौत हो गई। वहीं मायके पक्ष में हिमांशी की दहेज के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।