छतरपुर नगर: उत्सव धाम के सामने पुलिस बनकर दो लोगों ने बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीनी, थाने में शिकायत दर्ज
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उत्सव धाम के सामने डेरा पहाड़ी पर रहने वाली बुजुर्ग महिला किरण यादव जब पन्ना नाके से आज 5 अप्रैल सुबह 6:30 बजे दूध लेकर घर जा रही थी तभी दो लोगों ने पुलिस बनकर बहला फुसलाकर महिला से सोने की चेन छीन ली और भाग गए। इसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया,जिसमें महिला से सोने की चेन लेते हुए दो युवक दिख रहे हैं।