देवबंद: देवबंद में दहेज हत्या केस का आरोपी गिरफ्तार, विवाहिता की गला घोंटकर हत्या के मामले में 10 दिन बाद पुलिस ने की कार्रवाई
सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विवाहिता की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को घटना के करीब 10 दिन बाद दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला 22 जून का है।