नौगावां सादात: नौगांवा थाना क्षेत्र में मामूली बात पर खूनी संघर्ष, रोटी के पैसे मांगने पर युवक को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर
नौगावां सादात कस्बे में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। कस्बे के रहने वाले आसिफ अख्तर की भांजी जब पास की ही एक दुकान पर रोटी लेने गई, तो दुकानदारों ने उसके साथ बदतमीजी की और उसे अंदर बुलाने लगे। जब इस बात की शिकायत भांजी ने अपने मामा आसिफ से की, तो वे मामले की शिकायत करने दुकानदारों के पास पहुंचे।