गभाना: पिसावा क्षेत्र के एक गांव से युवती लापता, पीड़ित पिता ने दर्ज कराया मुकदमा
पिसावा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के अनुसार उसकी 24 वर्षीय बेटी 12 अक्टूबर की सुबह जट्टारी जाने की कहकर घर से निकली थी। लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसे हर संभावित स्थानों पर तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। पीड़िता पिता ने आशंका जताई है कि उसकी बेटी को कोई व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है।