चौरीचौरा: पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट, कई लोग हुए घायल
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के अवधपुर दरोगा जी की छावनी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अवधपुर निवासी रामनिवास पुत्र रामवृक्ष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के दयाशंकर पासवान दो मई की शाम करीब आठ बजे बरखी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।