अनूपपुर: जिला पंचायत सभागार में सीईओ ने दिए निर्देश ,नामांकन व मैपिंग समय पर करें, बारिश में पुल-पुलिया पार न करें स्कूल वाहन
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने सर्व शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के नामांकन एवं मैपिंग का कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कक्षा 5 से 6 एवं 8 से 9 में प्रमोट विद्यार्थियों की पोर्टल पर मैपिंग भी शीघ्र सुनिश्चित की जाए। सीईओ ने सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस के निर्देश दिए ।