बीसलपुर: दियोरिया कलां पुलिस ने माता-पिता से मिलने आई विवाहिता के साथ छेड़छाड़ करने वाले ग्रामीण के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
दियोरिया कलां में दर्ज मुकदमे में ग्राम निवासी महिला ने कहा कि उसके मायके वाले भट्टे पर ईंटों की पथाई का काम करते हैं। 13 फरवरी को वह अपने पति के साथ बाइक से अपने मायके माता-पिता से मिलने आ रही थी। तभी ग्राम गुलडिंया राधे निवासी ओमकार उसे मिल गया और माता-पिता के पास ले जाने की बात कही। जिसके बाद वह उसे गन्ने के खेत में खींच कर छेड़छाड़ करने लगा।