नवाबगंज: बाराबंकी का सबसे व्यस्त पटेल तिराहा अंधेरे में, यात्रियों को हो रही परेशानी
बाराबंकी शहर का सबसे व्यस्त पटेल तिराहा शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाता है। बिजली कटते ही पूरा चौराहा अंधकार में चला जाता है, जिससे सरदार पटेल की प्रतिमा भी दिखाई नहीं देती।यह चौराहा मिनी बस स्टॉप के रूप में जाना जाता है, जहां से लखनऊ, कानपुर और दिल्ली तक के लिए वाहन मिलते हैं।