भिनाय: विवाहिता ने पति, सास, ससुर समेत 5 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया, भिनाय थाने में मामला दर्ज
Bhinay, Ajmer | Aug 14, 2026 झबरकिया निवासी विवाहिता माया वैष्णव ने पति,सास,ससुर,देवर और नानी ससुर के खिलाफ दहेज की मांग,मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।शुक्रवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार भिनाय पुलिस ने न्यायालय के इस्तगासे के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जांच थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कर रहे है।