गोहद: गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में नायरा पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में घायल बच्चे की इलाज के दौरान मौत
Gohad, Bhind | Apr 18, 2026 गोहद चौराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नायरा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को रात लगभग 9:00 बजे सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं दो अज्ञात बच्चों को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया था। जहां शनिवार को लगभग 6:00 इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। उक्त तीनों अज्ञात व्यक्तियों की पुलिस द्वारा शिनाख्तगी के प्रयास किया जा रहे हैं।