महोबा: हैंड्रेड पाम सहित मुख्यालय के होटलों में फायर विभाग ने की मॉक ड्रिल, आग से बचाव के इंतजामों की परखी हकीकत
Mahoba, Mahoba | Jun 4, 2026 दिल्ली के होटल अग्निकांड के बाद महोबा अग्निशमन विभाग सतर्क हो गया है। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश पर मुख्यालय स्थित हंड्रेड पाम और मीरा हेरिटेज समेत कई होटलों व रेस्टोरेंटों में मॉक ड्रिल और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान आग से बचाव के उपकरणों की जांच की गई तथा होटल कर्मचारियों को आपात स्थिति में बचाव और अग्निशमन यंत्रों के प्रशिक्षण दिया।