कटंगी: पौनियां के चील गड्ढे में अवैध मैंगनीज खनन की चल रही थी तैयारी, राजस्व कर्मचारी ने बनाया पंचनामा, डीजल मोटर पंप जब्त
पौनियां में राजस्व भूमि में चील गड्ढे में माफियाओं ने मैंगनीज का अवैध उत्खनन करने की तैयारी की थी, लेकिन जैसे ही राजस्व विभाग को इसकी सूचना मिली। हल्का पटवारी ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और मौके से दो डीजल मोटर पंप जब्त किए गए। रविवार की शाम तिरोड़ी तहसीलदार गीता राहंगडाले के निर्देश पर हल्का पटवारी योगेश वान्द्रे ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।