गुना में कुंभराज की ग्राम पंचायत केकड़या खुर्द की महिला सरपंच प्रेम बाई चिड़ार ने 11 नवंबर को बेटे के साथ कलेक्टर से शिकायत की है। महिला का आरोप है ग्राम पंचायत सचिव मनमाने ढंग से रुपए निकलते है काम नही कराते। महिला सरपंच पढ़े-लिखी नही है इसका फायदा उठाकर अंगूठा लगवा लेते है। कई बिलों की राशि निकाल ली, लेकिन काम नही हुआ। जांच कर कार्यवाही की मांग की है।