मोहनपुर: मोहनपुर के सती गंज गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक किशोरी की मौत
मोहनपुर के सती गंज गांव में संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत हो गई जिसके शव का शुक्रवार के दोपहर 1:00 बजे पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया घटना के संबंध में मृतिका किशोरी प्रीति सिंह की चाचा वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला था सिढ़ी से गिरकर मौत हो गई वहीं मृतिका की मां ने घर वालों पर गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है।