फारबिसगंज: बीआरसी फारबिसगंज में तालीमी मरकज और शिक्षा सेवकों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
अररिया के फारबिसगंज प्रखंड संसाधन केंद्र में घमासान मचा हुआ है. तालीमी मरकज और शिक्षा सेवकों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंदन प्रियदर्शी समेत बीआरसी के एक दर्जन कर्मचारियों को बंधक बना लिया है.बीआरसी के गेट पर ताला जड़कर तालीमी मरकज-शिक्षा सेवकों ने जमकर प्रदर्शन किया है.