फारबिसगंज: फारबिसगंज विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की सुनी समस्याएं.
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में रूक-रूक कर हो रही बारिश के बीच विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने विभिन्न पंचायतों का दौरा किया.इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना. खास करके बरसात के दिनों में आवागमन बेहतर हो इस को लेकर लोगों ने अपनी अपनी बातों को रखा.फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के अड़ाहा , हलहलिया आदि पंचायत में लोगों की बातों को सुना.