विदिशा: नटेरन: 13 वर्षीय किशोर की बाथरूम में पानी की टंकी में डूबने से मौत, मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम
नटेरन में एक दुखद घटना सामने आई, जहां घर की ही बाथरूम में नहा रहे 13 वर्षीय किशोर महेंद्र रघुवंशी पानी की टंकी में डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई परिवार के सदस्य पहले नटेरन अस्पताल लेकर पहुंचे, उसके बाद विदिशा मेडिकल कॉलेज में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे मेडिकल कॉलेज में पीएम कराया गया।